फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lumpi killed many animals, they were not vaccinated.

Bijnor News: लंपी से कई पशुओं की मौत, नहीं कराया टीकाकरण

Tue, 15 Sep 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Lumpi killed many animals, they were not vaccinated.
धामपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पशुपालन विभाग में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बिजनौर डॉ. लोकेश अग्रवाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन फार्मासिस्ट पवन कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले कई महीने से क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं में लंपी बीमारी फैली हुई है। कई पशुओं की मौत हो चुकी है और कई बीमारी से ग्रसित है। इसके बावजूद टीकाकरण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जल्दी बीमार पशुओं का उपचार कराने और गांवों में मुनादी कराकर पशुओं का टीकाकरण कर उपचार करने की मांग की है। जिन पशुओं को कानों में टैग लगे हुए हैं और वे खुले में घूम रहे हैं, उन्हें पशुपालन विभाग के अधिकारी गोशाला भिजवाएं। ज्ञापन देने वालों में चौधरी कविराज सिंह, महेंद्र पाल सिंह, पदम सिंह, दीपू चौधरी, मोनू चौधरी, ओमपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, नीतू चौधरी, योगेंद्र, आलोक कुमार, महावीर सिंह, पदम सिंह आदि शामिल रहे। उधर, फार्मासिस्ट पवन कुमार का कहना है कि पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


पशु चिकित्सक की स्थायी तैनाती की मांग
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि अस्पताल में कई महीने से पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इस वजह से व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है। कार्यकर्ताओं ने जल्द ही सीवीओ से अस्पताल में स्थायी चिकित्सक नियुक्त करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि जल्दी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed