फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   LRS Academy result was excellent

एलआरएस अकादमी का परीक्षाफल रहा शानदार

Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
LRS Academy result was excellent
नगीना के लाला राधेश्याम अकादमी के टॉपर मयंक गुप्ता को मिठाई खिलाते स्कूल प्रबंधक। - फोटो : BIJNOR
एलआरएस अकादमी का परीक्षाफल रहा शानदार
विज्ञापन

नगीना। लाला राधेश्याम अकादमी का सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कॉमर्स में मयंक गुप्ता ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया है। प्रबंधक संजीव अग्रवाल व प्रधानाचार्य अंजू अग्रवाल ने बताया कि 101 बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिसमें सभी बच्चे अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल में 19 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कॉमर्स वर्ग में मयंक गुप्ता ने 98.8 प्रतिशत, पीसीएमबी में गौतम कपूर ने 97 .8 प्रतिशत, कॉमर्स में किरत पाल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है मयंक का सपना
नगीना। नगीना के मोहल्ला मानक चंद निवासी किसान दीपक गुप्ता के होनहार पुत्र मयंक बड़े होकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहता है। स्कूल के अलावा घर पर 3 से 4 घंटे नियमित पढ़ाई करने वाले मयंक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहता है। क्रिकेट के शौकीन मयंक को अकाउंट पढ़ने में बहुत मजा आता है। अपनी सफलता का श्रेय पिता दीपक गुप्ता व माता सीमा गुप्ता को देते हुए मयंक का कहना है कि स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी उसका खूब मार्गदर्शन किया। मयंक ने अंग्रेजी में 98, फिजिकल एजुकेशन में 99, अकाउंट में 99,बी एस टी में 99 व इकोनॉमिक्स में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

वैज्ञानिक बनना चाहता है गौतम
नगीना। लाला राधेश्याम अकादमी के छात्र गौतम कपूर ने पीसीएमबी ग्रुप से 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। नगर के मोहल्ला नाल बंदान निवासी सर्राफ संजय कपूर के पुत्र गौतम कपूर बड़े होकर वैज्ञानिक बनना चाहता है। स्कूल के अलावा नियमित तौर पर 5 से 6 घंटे पढ़ाई करने वाला गौतम बैडमिंटन व फुटबॉल खेलने का भी बहुत शौकीन है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले गौतम का कहना है की उसे फिजिक्स पढ़ने में बहुत मजा आता है। अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता संजय कपूर व माता मंजू कपूर को देते हुए गौतम का कहना है की स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें बहुत सहयोग किया। गौतम के अंग्रेजी में 91, गणित में 99, केमिस्ट्री में 99, बायोलॉजी में 100 व को फिजिकल एजुकेशन में पूरे 100 अंक आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed