फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   lover murdered along with companions

प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर की हत्या

Tue, 01 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
lover murdered along with companions
प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। एक सप्ताह पहले अफजलगढ़ थाने के गांव कटारमल में भजनलाल की हत्या करके शव रामगंगा में बेटी के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ हत्या करके डाला था। पुलिस व सर्विलांस टीम ने हत्या का खुलासा करके मृतक की बेटी के प्रेमी व उसके दो साथियों को दबोच लिया है। मृतक बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करता था। वह प्रेमी के साथ बेटी की शादी नहीं करना चाहता था। इसी वजह से प्रेमी ने दो साथियों के साथ गला घोंटने के बाद सिर में पत्थर मारकर भजनलाल की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक, पत्थर व अन्य सामान बरामद कर लिया है।

एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक थाना अफजलगढ़ के गांव कटारमल निवासी भजनलाल का 24 मई को रामगंगा नदी के पास शव बरामद हुआ था। भजनलाल की पत्नी प्रकाश कौर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के साथ सर्विलांस की टीम को घटना के खुलासे में लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि भजनलाल की बेटी के प्रेमी पड़ोसी नरेंद्र सिंह, उसके साथी सुरजीत सिंह उर्फ संदीप उर्फ बाबा व गुरवचन सिंह ने 23 की रात रामगंगा नदी के पास गला घोंटकर व सिर में पत्थर मारकर शव रामगंगा नदी में फेंक दिया गया था। पकड़े गए हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, कपड़ा, दो बाइक, तीन मोबाइल, मृतक का आधार कार्ड, बैंक की पासबुक व एक गिलास बरामद किया है। पकड़े गए नरेंद्र ने बताया कि भजनलाल की बेटी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था। नरेंद्र आपराधिक प्रवृत्ति का था। भजनलाल इसका विरोध करता था। इस बात को लेकर नरेंद्र ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर भजनलाल की हत्या की। एसपी ने बताया कि नरेंद्र लुटेरा है, इसलिए भजनलाल उसका विरोध करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed