फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Lotus face of the party in the state'

‘प्रदेश में भाजपा का चेहरा कमल का फूल’

Mon, 23 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का चेहरा कमल का फूल है। यूपी में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। सपा से प्रदेश की जनता परेशान है। सपा सरकार में जमीनों पर कब्जा हुआ है। अब अखिलेश ने अपने पिता की पार्टी पर ही कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन

सोमवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि जनता नोटबंदी में भाजपा के साथ है। जनमत ने अन्य जिलों में हुए निकाय चुनावों में अच्छा परिणाम देकर भाजपा का समर्थन किया है। भाजपा सबका साथ सबका विकास का समर्थन करती है। पार्टी ने अन्य जातियों की तरह ही जाट समाज का सम्मान किया है। भाजपा ने जितना काम ढाई साल में किया है उतना तो दूसरी सरकारों ने 70 साल में भी नहीं किया। उन्होंने बताया कि जिले में जो कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कर अन्य पार्टियों का दामन थाम रहे हैं, उन पर व्यक्तिगत निष्ठा भारी पड़ रही है। पार्टी ने सभी सीटों से कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश लोकदल मानसिकता से उब चुका है और अब भाजपा के साथ है। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। उनकी सरकार आई तो सपा व बसपा के काले कारनामों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed