{"_id":"6aad97b34b51e928170b1669","slug":"lost-money-in-a-gaming-app-turned-to-crime-and-landed-in-jail-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-190592-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गेमिंग एप में रकम गंवाई, अपराध की राह अपनाई, पहुंच गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गेमिंग एप में रकम गंवाई, अपराध की राह अपनाई, पहुंच गया जेल
विज्ञापन
बिजनौर। गेमिंग ऐप की लत में पड़ा युवक जेल की सलाखों तक पहुंच गया। दरअसल एविएटर गेम पर हार-जीत की बाजी लगाने के चक्कर में युवक ने दो सालों में लाखों रुपये गंवा दिए और चार लाख के कर्ज में डूब गया। गेमिंग ऐप पर डूबी रकम की भरपाई करने के लिए मेडिकल स्टोर की वसूली की रकम का गबन कर लिया और लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि 14 सितंबर को सुमित कुमार निवासी मंसूरपुर ने चांदपुर थाने पर तहरीर देकर बताया कि तीन आरोपियों ने एक लाख चार हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच-पड़ताल की। जांच में सामने आया कि सुमित कुमार कपूर मेडिकल स्टोर पर काम करता है। मेडिकल स्टोर के स्वामी कहीं गए हुए थे, उनकी गैरमौजूदगी में मेडिकल स्टोर के गल्ले से रकम निकाल ली। रकम निकालने के बाद अपने खाते में जमा करते हुए गेमिंग ऐप पर हार-जीत की बाजी लगाने लगा। एक ही दिन में 60 हजार रुपये गेमिंग ऐप पर हार गया। उधर मेडिकल स्टोर स्वामी को उक्त रकम का हिसाब भी देना था। ऐसे में सुमित ने खुद के साथ लूट होने की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। उसके पास से बची हुई रकम 40 हजार रुपये बरामद किए गए।
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि लूट की घटना पहले ही संदिग्ध लग रही थी। ऐसे में दो टीमों को लगाया गया। एक टीम ने आरोपी सुमित की गतिविधियों पर नजर रखी जबकि दूसरी टीम लूट के पहलू पर काम करती थी। टीम को पता लगा कि सुमित ने अलग-अलग जन सेवा केंद्रों पर जाकर अपने खाते में रकम जमा की थी, जो सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आया। बैंक खाते में लेनदेन की जानकारी पुलिस को लगी तो पूछताछ की गई। आरोपी सुमित ने बताया कि वह दो सालों से गेमिंग ऐप पर बाजी लगाता है। शुरुआत में उसने कुछ रकम जीत ली थी, इसके बाद वह हारता चला गया। अब चार लाख का कर्जदार भी हो गया था। हारी हुई रकम को फिर से पाने के लिए वह बार-बार बाजी लगाता रहा। प्रेस वार्ता के दौरान सीओ चांदपुर देशदीपक और चांदपुर कोतवाल राहुल सिंह भी मौजूद रहे।