{"_id":"618c16c246fb29773b58df74","slug":"lord-suruj-grew-on-the-leaves-of-kelwa-bijnor-news-mrt5643089136","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने छठ मैया की पूजा कर सूर्य देवता को अर्घ्य किया अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने छठ मैया की पूजा कर सूर्य देवता को अर्घ्य किया अर्पित
विज्ञापन
केलवा के पात पर उगे लन सुरुज देव...
बिजनौर। कुटिया कॉलोनी में छठ पूजा श्रद्धापूर्वक की गई। सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित कर परिजनों के लिए मंगल कामनाएं की। इस मौके पर महिलाओं ने केलवा के पात पर उगे लन सुरुज देव झांके उंके... सहित कई छठ के गीत गाए। बृहस्पतिवार को सूर्योदय के समय सूर्य देवता का पूजन करके व्रत संपन्न होगा।
जिले में पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग हर साल छठ पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। कुटिया कॉलोनी में रहने वाली कनक श्रीवास्तव, किरण शर्मा, शशिप्रभा, धन्वंतरि देवी, ममता शर्मा, उर्मिला, विभा, सुमन, जानकी देवी, मीरा, दिनेश श्रीवास्तव आदि महिलाओं ने छठ मैया का व्रत रखा। इन महिलाओं ने मंगलवार सुबह से अन्न-जल ग्रहण नहीं किया। बुधवार शाम को महिलाएं और परिजन कॉलोनी में बने मंदिर प्रांगण में फल और मिठाई लेकर एकत्र हुए व विधि विधान से पूजा की। मंदिर के पास में ही बने घाट में खड़े होकर महिलाओं ने सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित किया और परिजनों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कॉलोनी वालों ने बताया कि वे लंबे समय से बिजनौर में रहते हुए छठ मैया की पूजा करते आ रहे हैं। आसपास के लोग भी उनके साथ पूजन में शामिल होने लगे हैं। इस दौरान सुनीता रानी, लता रानी, आशा, प्रीति, वंदना, गीता, संजीव कुमार, सत्यम कुमार, सुशील कुमार, शिव शंकर, दीपक श्रीवास्तव, संजय, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।