{"_id":"63e925423e1c428f9200d8d9","slug":"lord-jagannath-rath-yatra-taken-out-with-pomp-bijnor-news-c-14-1-115872-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: धूमधाम से निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: धूमधाम से निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
Sun, 12 Feb 2023 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। शहर में भगवान जगन्नाथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा में राहगीरों ने हिस्सा लेकर रथ को खींचा।
रविवार को भगवान जगन्नाथ यात्रा श्रद्धा पूर्वक निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की पालकी को रथ पर सजाया और उसे खींचा। भगवान शोभायात्रा महोत्सव समिति ने रथ यात्रा का शुभारंभ कोठी अंटाघर से किया। रथ यात्रा शास्त्री चौक होते हुए सिविल लाइन, मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गो से होते हुए साईं मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। श्रद्धालुओं ने रस्सियों के सहारे रथ को हाथों से खींचा। श्रद्धालु रथ के आगे सड़क पर झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। रथ यात्रा में भक्तिमय गीत बजते रहे। श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़े। इस दौरान व्यवस्था बनाने में पुलिस बल तैनात रहा। रथ पर विराजमान श्रद्धालुओं ने राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ।