फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Looking at building substandard materials, Hungama

निर्माण में लग रही घटिया सामग्री, हंगामा

Thu, 13 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 13 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती में सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगने के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव लालपुरमान से उत्तम शुगर मिल नहर पुल तक जिला पंचायत द्वारा 500 मीटर सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों परवेंद्र सिंह, संजय सिंह, प्रदीप कुमार, संदीप, प्रमोद, सचिन, सन्नी, आशीष आदि का आरोप है कि सड़क निर्माण का कार्य अभी चल रही है, इसके बावजूद बन चुकी सड़क क्षतिग्रस्त होती जा रही है। क्षतिग्रस्त मार्ग से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला स्तर पर इसकी शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप सड़क में निर्माण सामग्री न लगने पर कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। उधर, जेई नवीन कुमार का कहना है कि सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क बन जाने के बाद उसकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। सड़क निर्माण में खामी मिलने पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। अलबत्ता बनने के दौरान से अगले दो वर्षों तक सड़क क्षतिग्रस्त होने पर उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदार की है।


 पुल की टूटी दीवार ठीक कराने की मांग  
जलालाबाद में  नजीबाबाद-बिजनौर के बीच जलालाबाद क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-119 को पूर्वी गंगनहर शाखा क्रॉस करती है। इस क्षेत्र में गंगनहर शाखा पर पुल बना है। दो माह पहले किसी वाहन की टक्कर से पुल की एक साइड की दीवार टूटकर नहर में गिर गई थी। तब से आज तक पुल की ध्वस्त दीवार का निर्माण नहीं कराया गया है। रात में नहर पुल पर पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने और हाईवे पर हर समय भारी यातायात रहने से कई राहगीर हादसे का शिकार हो चुके हैं।  क्षेत्रवासियों आफताब अहमद, देवदत्त, सुधीर कुमार, नफीस अहमद, मुबारिक हुसैन, विजेंद्र सिंह आदि ने जनहित में पुल की दीवार बनवाने की मांग की। क्षेत्रीय लोगों का कहना कि दीवारों की मरम्मत कराने की कई बार मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा अनदेखी लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed