{"_id":"683b4eaead8837e4830fc587","slug":"long-distance-trains-were-delayed-passengers-were-troubled-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-151215-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: देरी से चलीं लंबी दूरी की ट्रेनें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: देरी से चलीं लंबी दूरी की ट्रेनें, यात्री रहे परेशान
Sun, 01 Jun 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद स्टेशन पर विलंब से चल रहीं ट्रेनों के इंतजार में परेशान यात्री। संवाद
नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन नजीबाबाद से गुजरने वाली लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें घंटों देरी से चलने से यात्री परेशान रहे। समर स्पेशल ट्रेन आठ घंटा विलंब से पहुंची।
पटना के राजगीर से हरिद्वार के बीच संचालित समर स्पेशल ट्रेन आठ घंटा विलंब से नजीबाबाद पहुंची। यात्री दिन भर परेशान रहे। ट्रेन लेट होने पर कुछ यात्रियों को ट्रेन का सफर छोड़कर बसों से हरिद्वार जाना पड़ा। हरिद्वार से वापसी में भी ट्रेन को काफी विलंब हुआ।
अमृतसर से पूर्णिया कोट के बीच संचालित 14618 डाउन करीब पांच घंटा विलंब से नजीबाबाद पहुंची। उधर, गोरखपुर से देहरादून के बीच संचालित राप्ती गंगा एक्सप्रेस करीब 18 घंटा विलंब से चल रही है। इस ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन शनिवार को प्रातः लगभग 10:15 बजे पहुंचना था, लेकिन सुबह तक ट्रेन के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
देहरादून से चलकर मुजफ्फरनगर जाने वाली ट्रेन 15002 डाउन सांय छह बजे नजीबाबाद पहुंचती है। राप्ती गंगा एक्सप्रेस घंटों विलंब से चलने के कारण इस ट्रेन के भी नजीबाबाद पहुंचने की स्थिति स्पष्ट न से यात्री परेशान हैं।