फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lockdown violators caught

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को हड़काया

Mon, 13 Apr 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Lockdown violators caught
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को हड़काया
विज्ञापन

नजीबाबाद। जनधन खातों में आई धनराशि निकालने के लिए बैंकों में भारी भीड़ जमा हो गई। एसडीएम और थाना प्रभारी ने क्षेत्र में गश्त कर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों को जमकर हड़काया। एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा और क्षेत्रीय पुलिस को बैंकों पर पहुंचे खातेदारों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एसडीएम और थाना प्रभारी ने जनधन खाता धारकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर तथा खाता धारकों के साथ अन्य लोगों के आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें हड़काया। एसडीएम ने कहा खातों में जमा धनराशि वापस होने की अफवाह है खाता धारक कभी भी अपनी नकदी निकाल सकते हैैं।

लॉकडाउन के उल्लंघन में तीन कारोबारी पकड़े
नजीबाबाद। एसडीएम संगीता और थाना प्रभारी संजय शर्मा ने निर्धारित समय के बाद किराना की दुकानें खोलने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले तीन कारोबारियों को पकड़ा है। लॉकडाउन का गंभीरता के साथ पालन करने की हिदायत के बाद एसडीएम ने तीनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed