फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lockdown in Bijnor's colony, crowds in markets

कहीं बाजार में भीड़ तो कहीं कॉलोनी में लोग खुद को कर रहे सील

Wed, 22 Apr 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Bijnor's colony, crowds in markets
लॉक डाउन का उल्लखंन।बिजनौर में बुधवार को सिविल लाइन में काफी भीड़ नजर आई। - फोटो : BIJNOR
कहीं बाजार में भीड़ तो कहीं कालोनी में लोग खुद को कर रहे सील
विज्ञापन

बिजनौर। कुछ लोग अपनी जान और लॉकडाउन की बिल्कुल परवाह नहीं कर रहे हैं, तो कुछ अपनी कालोनी को सील कर रहे हैं। लॉकडाउन का पालन न करने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। ऐसे लोगों के चालान किए जा रहे हैं।
बुधवार को जिला मुख्यालय पर एक बार फिर से भीड़ सड़क पर नजर आई। बाजार में गैर जरूरी सामानों की दुकानें भी खुलीं और उपभोक्ताओं ने खरीदारी भी की। सिविल लाइन व मुख्य बाजार में उपभोक्ता दुकानों पर खरीदारी करते रहे। पुलिस ने लोगों के चालान भी काटे।
विज्ञापन

वहीं साहित्य विहार कालोनी के लोगों ने कालोनी को खुद ही सील कर लिया है। रास्ते बल्ली लगाकर बंद कर दिए गए हैं। बाहर से आने वालों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सभी कॉलोनी वासी खुद ही लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने मेें जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि किसी दिन तो शहरवासी लॉकडाउन का अच्छी तरह पालन करते हैं तो अगले दिन सड़कों पर भीड़ आ जाती है। इस तरह से लॉकडाउन का पूरी तरह पालन नहीं हो पाएगा। उपभोक्ता केवल जरूरी सामान की खरीदारी के लिए ही घरों से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed