फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Live telecast of Chief Minister was seen in Vikas Bhawan

Bijnor News: विकास भवन में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा गया

Fri, 01 Sep 2023 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Live telecast of Chief Minister was seen in Vikas Bhawan
- विकास भवन में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा गया
विज्ञापन

- सहकारिता से किसानों में आई खुशहाली, गांवों की सूरत बदली

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में सहकारी समितियों में सदस्य बनाने का महाअभियान आज से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से महाअभियान का शुभारंभ किया। विकास भवन में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहकारिता से किसानों में खुशहाली आई है। सीएम ने सहकारिता आंदोलन की मजबूती पर जोर दिया। सहकारिता से गांवों की सूरत बदल गई है। शासन ने सहकारिता क्षेत्र में बहुत काम किए हैं। कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकसित माडल को अपनाकर किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन




सहायक निबंधक राजवीर सिंह के अनुसार सहकार से समृद्धि योजना में किसानों को अधिक संख्या में सहकारी समितियों से जोड़ना है। जिले में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए योजना के बारे में समितियों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए है। लाइव प्रसारण के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश सिंह, उपाध्यक्ष हेमराज सिंह ब्लाक प्रमुख नजीबाबाद तपराज सिंह, एआर राजवीर सिंह जिले की समितियों के अध्यक्ष व सहकारिता विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






- प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई



जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने सदस्यता महाअभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एआर राजवीर सिंह के अनुसार प्रचार वाहन सभी 11 ब्लाॅक के कार्यक्षेत्र में आने वाली 96 सहकारी समितियों के क्षेत्र के किसानों से संपर्क करेंगे। सदस्यता महाअभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed