{"_id":"5f35855a8ebc3e3cf326ed85","slug":"litter-piles-are-installed-in-public-places-nazibabad-news-mrt4961395138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थानों लगे हैं कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थानों लगे हैं कूड़े के ढेर
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैं कूड़े के ढेर
नजीबाबाद। नगर क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत शेखपुरगढू और आदर्शनगर में सार्वजनिक संपर्क मार्गों के निकट कूड़े फेंके जाने से वातावरण दूषित हो रहा है।
ग्राम पंचायत शेखपुरगढू के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र शिवमूर्ति तिराहा से शिव मंदिर आदर्शनगर संपर्क मार्ग के निकट आसपास के क्षेत्रों की गंदगी डाली जाती है। धार्मिकस्थलों और क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोगों को दूषित वातावरण से होकर गुजरना पड़ता है। ग्राम पंचायत शेखपुरगढू का यह अंतिम छोर है। यहां तक ग्राम पंचायत के सफाईकर्मी संपर्क मार्ग के आसपास फैला कूड़ा उठाने नहीं आते।
ग्राम प्रधान के पति रामपाल सिंह का कहना है कि आदर्शनगर क्षेत्र और उसके आसपास के कारोबारी संपर्क मार्ग के आसपास अक्सर कूड़ा डाल देते हैं। सफाई कर्मचारियों की कमी के बावजूद क्षेत्र की गंदगी को समय-समय पर हटाया जाता है।
उधर, क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत तातारपुर लालू में आदर्शनगर के गली नंबर एक के निकट सार्वजनिक स्थान पर क्षेत्रवासी कूड़ा करकट डाल जाते हैं। ग्राम पंचायत में कई अन्य स्थानों पर खाली प्लॉट और संपर्क मार्ग के आसपास क्षेत्रवासी गंदगी फेंकते हैं। क्षेत्रीय नागरिकों नरेश कुमार, केपी सिंह, कुंदन सिंह, रमेश कुमार, अशोक आदि का कहना है कि क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा उठाने और नालों की सफाई करने सफाईकर्मी नहीं आते, जिससे वातावरण दूषित रहता है।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था पर रखी जाएगी निगाह
नजीबाबाद। तातारपुर लालू के प्रधान के पति का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े फेंकने वालों को चिह्नित करने और सफाई व्यवस्था पर पैनी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने पंचायत से बाहर आने वाले शिव मंदिर से शिव मूर्ति तिराहे तक आदर्शनगर के सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़े फेंकने पर सख्ती करने की भी जानकारी दी।