फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Litter pile on Rahatpur Khurd-Jatpura Bonda contact road

राहतपुर खुर्द-जटपुरा बोंडा संपर्क मार्ग पर लगा है कूडे का ढेर

Sun, 04 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Litter pile on Rahatpur Khurd-Jatpura Bonda contact road
राहतपुर खुर्द-जटपुरा बोंडा संपर्क मार्ग पर कूडे़ का ढेर
विज्ञापन

नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र के गांव राहतपुर खुर्द से जटपुरा बोंडा संपर्क मार्ग पर कूड़ा डालने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग से कूड़ा हटाने की मांग की है। राहतपुर खुर्द निवासी मौ. माजिद, इशरार, शाहिद, एहसान, सुलेमान, वाजिद, मो. उमर, डा. चरण सिंह का कहना है कि गांव के कई लोग राहतपुर खुर्द-जटपुरा बोंडा मार्ग पर गंदगी डाल रहे है। कूड़े से आ रही दुर्गंध के कारण ग्रामीणों का आना-जाना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कूड़ा हटवाकर सफाई व्यवस्था कराने की मांग की है।

उधर, राहतपुर खुर्द में एक माह से हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कमलेश, पूजा, अनिता, चंद्रावती, सरला देवी, राजू, रेखा ने बताया कि गांव में पिछले एक माह से चार हैंडपंप खराब हैं, जिससे गांव में पानी किल्लत हो गई है। महिलाओं ने बताया कि वालमीकि बस्ती में हैंडपंप खराब होने से सबसे ज्यादा पानी की किल्लत हो रही है। ग्रामीणों ने चारों हैंडपंपों को जल्द ठीक कराकर पानी की सुविधा बहाल कराने की मांग की हैं। ग्राम विकास अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि राहतपुर खुर्द-जटपुरा मार्ग पर कूड़े की सफाई करा दी जाएगी। साथ ही गांव में खराब पड़े हैंडपंपों को जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed