फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Litter falls, two dead after being buried in debris

लिंटर गिरा, मलबे में दबकर दो की मौत

Fri, 25 Dec 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Litter falls, two dead after being buried in debris
लिंटर गिरा, मलबे में दबकर दो की मौत
विज्ञापन

नहटौर। मकान का लिंटर उठाते समय अचानक लिंटर गिरने से उसमें कई मजदूर दब गए। लोगों ने आकर मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए। लिंटर गिरने के दौरान कई मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिले के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है।
मोहल्ला ईदगाह तकिया गढ़ी पश्चिमी निवासी जाहिद के पुराने मकान के लिंटर को उठाने का कार्य चल रहा था। स्योहारा क्षेत्र के गांव मेवाजट निवासी ठेकेदार करीमुद्दीन नूरपुर क्षेत्र से लिंटर उठाने के लिए मजदूर लाया था। उन्होंने एक मजदूर को नहटौर के लेबर चौक से भी बुलाया था। ठेकेदार जैक से लिंटर उठवा रहा था। शाम करीब 4:30 बजे लिंटर उठाते समय अचानक गिरना शुरू हो गया। इसी दौरान लिंटर उठा रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

लिंटर के मलबे में छह लोग दब गए। इनमें से नूरपुर के मोहल्ला हजरत नगर निवासी नन्हे (34) और नहटौर से बुलाए गए मजदूर की मौत हो गई। इसके अलावा ठेकेदार करीमुद्दीन व नूरपुर के मोहल्ला हजरत नगर के शाह आलम, अमन, अरशद घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों दो मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लिंटर गिरने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल, एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी ने सत्य प्रकाश सिंह आदि मौके पर पहुंचे। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसे ठेकेदार ने लेबर चौक से सुबह ही बुलाया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने मलबे से निकले दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed