फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   List of names submitted by both sides to SDM

दोनों पक्षों ने एसडीएम को सौंपी नामों की सूची

Sun, 31 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
List of names submitted by both sides to SDM
दोनों पक्षों ने एसडीएम को सौंपी नामों की सूची
विज्ञापन

धामपुर। श्रीराम डोल शोभायात्रा जुलूस कमेटी के दोनों गुटों के अध्यक्षों की ओर से शनिवार को बनी सहमति के बाद रविवार को अपनी तरफ से चार-चार नामों की सूची एसडीएम मनोज कुमार सिंह को सौंप दी गई है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में अब वह और सीओ इंदू सिद्धार्थ आपस में विचार विमर्श करने के बाद संबंधित लोगों से वार्ता करेंगे और शोभायात्रा को बेहतर ढंग से निकालने के लिए उन्हें दायित्व का सौंपेंगे।
गौरतलब है कि इस बार श्रीराम डोल शोभायात्रा जुलूस कमेटी विवाद के बाद दो गुटों में बंट गई। एक गुट के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा एड. और दूसरे गुट से अनिल अग्रवाल कटका अध्यक्ष बने। एक कमेटी और दो अध्यक्षों को विवाद शुरू हो गया। मामला एसडीएम और सीओ के पास पहुंचा। दोनों अधिकारियों ने मामले को आपसी वार्ता के चलते खत्म करने का प्रयास किया। तीन दौर की वार्ता के बाद मामला नहीं निपटा तो शनिवार को एसडीएम ने फिर से दोनों गुटों को तलब किया। इस दौरान सहमति बनी कि दोनों कमेटी के अध्यक्ष अबकी बार इस प्ले से बाहर रहेंगे। उनका शोभायात्रा से कोई मतलब नहीं होगा। दोनों गुटों की ओर से चार-चार लोग शोभायात्रा निकालेंगे। दोनों गुटों के अध्यक्ष अपने-अपने गुट के चार-चार नामों को जल्द ही उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि दोनों गुटों की ओर उनके पास नामों की सूची आ गई है। पंडित हरिओम शर्मा गुरू जी गुट की ओर से सुभाष जैन, अभिषेक त्यागी, सुशील कुमार और मनमोहन भारद्वाज, जबकि अनिल कुमार शर्मा एड. गुट की ओर से जयवीर सिंह सिसौदिया, प्रशांत चौधरी, सतीश कुमार जैतरा व प्रमोद कुमार अग्रवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed