{"_id":"5eb054228ebc3ea8214972c7","slug":"liquor-store-closed-after-a-while-bijnor-news-mrt4804116180","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों लाइन में लगकर खाली लौटे मदिरा प्रेमी हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों लाइन में लगकर खाली लौटे मदिरा प्रेमी हैं
विज्ञापन
धामपुर में शराब लेने के लिए लगी लाइन।
- फोटो : BIJNOR
दुकान खुलते ही शराब लेने के लिए लगी होड़
बिजनौर। शासन के आदेश पर शराब की दुकान खुलने के आदेश होते ही दुकानों पर शराब लेने वालों की लंबी लाइन लग गई। हालत ये हो गई कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हुआ। शराब की दुकानों पर भीड़ को देखकर प्रशासन ने दुकानें बंद करा दी। इससे मदिरा प्रेमियों को झटका लगा और वे मायूस ही अपने घरों को लौट गए।
प्रशासन ने सोमवार से सुबह दस से शाम सात बजे तक शराब की दुकान खोलने की अनुमति दी थी। शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सुबह से ही बल्लियां लगने लगी। शराब लेने की चाह रखने वाले सुबह सात बजे से ही दुकानों के आगे लाइन लगाकर खड़े हो गए। शराब की दुकानों पर भारी भीड़ जमा हो गई। मंडावर रोड स्थित एक दुकान पर शराब की बिक्री भी हुई। शराब खरीदने के लिए लोग उस दुकान की ओर दौड़ पड़े। शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़ को देखकर प्रशासन भी हरकत में आ गया। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए प्रशासन ने दस बजे ही दुकानों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए। प्रशासन ने शराब की दुकानों पर लाइन लगाकर खड़े उपभोक्ताओं को घर भेज दिया और दुकानों को बंद करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से मदिरा प्रेमियों को धक्का लगा और वे खाली हाथ ही घरों को लौट गए। जिला मुख्यालय पर केवल मंडावर रोड स्थित एक ही दुकान पर कुछ देर के लिए शराब बेची गई। बाकी दुकानों पर लोग लाइन लगाकर भी खाली हाथ ही लौटे। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि शराब की दुकानों पर आई भीड़ को देखकर दुकान बंद कराई गई हैं। जितनी देर भी दुकानों पर लाइन लगी है, वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। अब अफसरों के अगले निर्देश पर ही अगली कोई कार्रवाई की जाएगी।
दुकानें करनी पड़ी बंद
झालू। सोमवार को कस्बा झालू में सरकार द्वारा शराब की दुकानों को शर्तों के आधार पर खोलने की इजाजत मिलते ही आज नहटौर-झालू मार्ग पर स्थित पानी की टंकी के सामने शराब की दुकान खुलते ही शराब चाहने वालों कीभीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदार शराब खरीदने वालों से सोशल डिस्टेंस रखने की अपील करते रहे, लेकिन शराब खरीदने वालों पर कोई असर नहीं दिखा। इसी बीच झालू पुलिस चौकी इंचार्ज को आता देख, शराब के शौकीन दाएं बाएं खिसक लिए। उधर शराब ठेकेदार ने भीड़ को काबू नहीं होता देख दुकान बंद कर दी।
विज्ञापन
कोतवाली देहात। कस्बा कोतवाली देहात में देशी व विदेशी शराब की दुकान सोमवार की प्रात: 10 बजे खुल गई। शराब की दुकान लॉकडाउन के लगभग 40 दिन बाद खुलते ही मदिरा प्रेमी की दुकान पर भीड़ लग गई। पुलिस व आबकारी विभाग ने लगभग दो घंटे बाद शराब की दुकानें बंद करा दी।
--------
पुलिस ने शराब की दुकानें बंद कराईं
फोटो तीन
धामपुर। सोमवार को नगर क्षेत्र के शराब की दुकानें खुलीं लेकिन बाद में पुलिस ने दुकानों को बंद करा दिया।
ठेका स्वामी अनिल कुमार गोयल ने बताया कि सरकार का आदेश था कि सोमवार सुबह 10 बजे से शाम सात बजे शराब की दुकानें खुलेंगी। आबकारी विभाग के निरीक्षक का मौखिक आदेश मिलने के बाद शराब की दुकानें खोलना शुरू कर दिया। मगर कुछ ही देर बाद पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। पुलिस ने कह दिया कि जब तक उनके पास विभाग के अधिकारियों का आदेश नहीं आएगा। दुकानों को नहीं खुलने दिया जाएगा।
उधर नगर के ठेका स्वामियों ने सरकार से महामारी के मद्देनजर शराब की दुकानों को बंद रखने की ही मांग की है। सीओ महावीर सिंह राजावत का कहना है कि एसपी की ओर से शराब की दुकानों को खुलवाने का मैसेज तो आ गया था। पर बाद में कैसे और क्यों बंद करा दी गई, उनके संज्ञान में नहीं है। उधर आबकारी अधिकारियों का कहना था कि अभी तक इस संबंध में लिखित आदेश नहीं आया है।

मिल गई शराब। बिजनौर में शराब लेकर जाता एक युवक।- फोटो : BIJNOR

नजीबाबाद में स्टेशन रोड शराब ठेके पर खड़े ग्राहक।- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर-मंडावर रोड पर शराब की दुकान बंद कराते एसडीएम व सीओ।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर-मंडावर रोड पर शराब लेने के लिए लगी लाइन और तैनात पुलिस।- फोटो : BIJNOR