{"_id":"5eb052a48ebc3e90480618c5","slug":"liquor-contracts-open-in-the-evening-crowd-gathered-nazibabad-news-mrt480409570","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए बिना जमकर खरीदी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए बिना जमकर खरीदी शराब
विज्ञापन
शाम को खुले शराब के ठेके, उमड़ी भीड़
नजीबाबाद। जिला प्रशासन का आदेश मिलने के बाद शाम 5 बजे अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी। सेल्समैनों के काफी प्रयास के बावजूद कई स्थानों पर शराब खरीदने आए लोग सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बना सके।
शराब की दुकानों को खोलने के आदेशों के बावजूद नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों और मॉडल शॉप खोलने को लेकर दिनभर असमंजस की स्थिति रही। शराब ठेकों के बाहर सुबह से ही सोशल डिस्टेंसिंग के लिए घेरे बना दिए गए थे। लेकिन जिला प्रशासन से स्पष्ट आदेश न मिलने के कारण दिन भर ठेकों पर ताले लटके रहे।
शाम लगभग 5 बजे जिला प्रशासन से आदेश मिलने के बाद शराब के ठेके खुले। ठेके खुलते ही भीड़ लग गई। कई ठेकों पर सोशल डिस्टेंसिंग की भी समस्या उत्पन्न हो गई।