फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Linter of toilet of primary school Lahkkala fell

Bijnor News: प्राथमिक विद्यालय लाहककला के शौचालय का लिंटर गिरा

Thu, 24 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Linter of toilet of primary school Lahkkala fell
मंडावली के लाहककला प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का लिंटर गिरा। - फोटो : NAZIBABAD
प्राथमिक विद्यालय लाहककला के शौचालय का लिंटर गिरा
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। प्राथमिक विद्यालय लाहककला के शौचालय का लिंटर गिर गया। छुट्टी होने के कारण विद्यार्थी विद्यालय नहीं आए थे। जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और विद्यालय के शिक्षकों पर विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
गांव लाहककला स्थित प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का लिंटर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गिर गया। मुख्य अध्यापक आकिल हैदर का कहना है कि छह वर्ष पूर्व विद्यालय में शौचालय का निर्माण कराया गया था। शौचालय के पीछे अधिक गहराई होने के कारण दीवारों में दरारें आ गईं थीं। इसकी सूचना कई बार ग्राम प्रधान और शिक्षा विभाग को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को अवकाश घोषित किया गया। जिस कारण विद्यालय में विद्यार्थी नहीं आए। अवकाश रद्द होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को मुख्य अध्यापक के साथ सिर्फ शिक्षक नरेश कुमार व शिक्षिका ममता ही विद्यालय पहुंचे थे। विद्यालय में 78 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं, अगर विद्यार्थी विद्यालय आते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लिंटर गिरने की घटना के समय ग्रामीण बोनी गुप्ता, अमर सिंह, सुधीर, नसीम अहमद आदि ही विद्यालय के आसपास उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अध्यापक ने शौचालय की दीवारों में दरारें आने सूचना दी थी, लेकिन ग्राम पंचायत निधि में धनराशि न होने के कारण मरम्मत कार्य नहीं हो सका - राकेश कुमार, ग्राम प्रधान लाहककला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed