{"_id":"60bd11968ebc3ed22d0f6a16","slug":"link-express-will-run-three-days-a-week-nazibabad-news-mrt54158000","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में तीन दिन चलेगी लिंक एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में तीन दिन चलेगी लिंक एक्सप्रेस
विज्ञापन
सप्ताह में तीन दिन चलेगी लिंक एक्सप्रेस
नजीबाबाद (बिजनौर)। रेलवे लिंक एक्सप्रेस का संचालन नौ जून से फिर से शुरू करेगा। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने से देहरादून से सूबेदारगंज के बीच क्षेत्र में सफर करने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि सूबेदारगंज से देहरादून के बीच लिंक एक्सप्रेस का संचालन जल्द शुरू हो रहा है। अप दिशा की 04113 स्पेशल लिंक एक्सप्रेस नौ जून को सूबेदारगंज से चलकर 10 जून को प्रात: 8:57 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन देहरादून के लिए रवाना होगी। अप दिशा की ट्रेन का संचालन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होगा। स्पेशल लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का डाउन दिशा से सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालन होगा। देहरादून से 04114 डाउन स्पेशल लिंक एक्सप्रेस दिन में एक बजे रवाना होकर नजीबाबाद स्टेशन शाम 4:22 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट स्टॉपेज के बाद नजीबाबाद से ट्रेन मुरादाबाद दिशा के लिए रवाना होगी। रेलवे कोलकाता से जम्मूतवी के बीच चलने वाली स्यालदाह एक्सप्रेस का संचालन भी जून के प्रथम पखवाड़े से ही शुरू करने की पूर्व में घोषणा कर चुका है।