{"_id":"57795d9e4f1c1b72027f9ace","slug":"lineman-turned-consciously-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की सजगता से टला रेल हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन की सजगता से टला रेल हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदक में रविवार सुबह लाइनमैन की सजगता से बड़ा हादसा होने से टल गया। स्टेशन के पास डाउन लाइन में फ्रैक्चर होने की सूचना पर लाइनमैन ने सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मेमो ट्रेन को 25 मिनट रोका गया। फिश प्लेट लगाकर ट्रेन गुजारा गया। बाद में मरम्मत की गई।
लाइनमैन ऋषिपाल रविवार सुबह करीब सवा छह बजे रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर रहा था। डाउन लाइन पर स्टेशन व फाटक संख्या 495बी के पास उनको रेलवे लाइन में ज्वाइंट के पास फ्रैक्चर नजर आया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन पर दी। सूचना पर वहां से गुजरते हुए सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मेमो ट्रेन को रास्ते में ही रुकवाया गया और 25 मिनट तक लाइन पर काम करने के बाद फिश प्लेट लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इसके बाद भी लाइन की मरम्मत की गई। बाद में भी गाड़ियों को कॉशन देकर गुजारा गया।