फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lineman died due to electric shock while repairing a fault in high tension line

Bijnor News: हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करते हुए करंट आने पर लाइनमैन की मौत

Wed, 16 Apr 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Lineman died due to electric shock while repairing a fault in high tension line
हरेवली बिजली फीडर पर घटना के बाद आक्रो​शित ग्रामीणों को समझातीं एसडीएम रितू रानी। स्त्रोत ग्राम - फोटो : Sanvad
शेरकोट। हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। शटडाउन लेने के बाद भी अचानक लाइन चालू कर देने से हादसा होने का आरोप है। गुस्साए लोगों ने लाइनमैन के शव को हरेवली बिजलीघर पर रखकर करीब दो घंटे तक हंगामा किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी कोमल (30) पिछले 10 सालों से संविदा लाइनमैन के रूप में हरेवली बिजलीघर पर तैनात था। सोमवार को कोमल ने बिजलीघर से शटडाउन लिया और साथी ऋषभ के साथ बिजली लाइन का फाल्ट ठीक करने चला गया।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर कोमल ने दो तार जोड़ दिए जबकि तीसरा तार जोड़ते हुए अचानक लाइन में करंट आ गया। उच्च क्षमता का करंट लगते ही कोमल झुलसकर नीचे आ गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को हरेवली बिजलीघर पर रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन

उधर बताया गया कि कोमल समेत तीन लाइनमैन शटडाउन लेकर गए थे। दो ने लाइनों को ठीक करने के बाद शटडाउन वापस कर दिया। एसएसओ ने दो लाइनों के फीडर चालू करने के साथ साथ उस फीडर की भी बिजली आपूर्ति चालू कर दी, जिस लाइन पर कोमल काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। साथ ही मृतक परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी और मुआवजा देने की मांग रखी। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। एसडीएम रितू रानी, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मान मनौव्वल पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चार बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया कोमल : कोमल के चार बच्चे हैं। एक बेटे का जन्म एक महीना पहले ही हुआ था। चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
संविदा पर नौकरी और मिलेगा मुआवजा : धामपुर विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि मृतक लाइनमैन के परिवार के सदस्य को सरकार की प्रक्रिया के तहत संविदा पर नौकरी मिल जाएगी। वहीं जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई और निगम प्रक्रिया के अनुरूप करीब 7.5 लाख की आर्थिक सहायता कराने का प्रयास होगा।

हरेवली बिजली फीडर पर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझातीं एसडीएम रितू रानी। स्त्रोत ग्राम

हरेवली बिजली फीडर पर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझातीं एसडीएम रितू रानी। स्त्रोत ग्राम- फोटो : Sanvad

हरेवली बिजली फीडर पर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझातीं एसडीएम रितू रानी। स्त्रोत ग्राम

हरेवली बिजली फीडर पर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझातीं एसडीएम रितू रानी। स्त्रोत ग्राम- फोटो : Sanvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed