फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Life is decorated with tenacity and dedication'

‘तप और समर्पण से ही संवरता है जीवन’

Sat, 29 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
'Life is decorated with tenacity and dedication'
नजीबाबाद में दशलक्षण पर्व पर जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
‘तप और समर्पण से ही संवरता है जीवन’
विज्ञापन

नजीबाबाद। दशलक्षण पर्व का सातवां दिन उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया गया।
श्री दिगंबर जैन पंचायती और सरजायती मंदिर में दशलक्षण पर्व पर वेदी पूजन के साथ अभिषेक और प्रक्षाल में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अजय जैन और जितेंद्र जैन ने उत्तम तप धर्म पर चर्चा करते हुए कहा कि मोक्ष प्राप्त करने के बाद ही जैन धर्म में भगवान तीर्थंकर की पदवी पाते हैं। अजय जैन ने माडला का विशेष पूजन किया। जैन विद्वानों ने कहा कि तपस्या और धर्म के प्रति समर्पण के माध्यम से ही जीवन में श्रद्धा और आस्था का भाव जन्म लेता है और धर्म में समाकर जीवन का उद्देश्य साकार होता है। पूजा-अर्चना और धर्म चर्चा में जिनेश्वर प्रसाद जैन, राजीव जैन, जितेंद्र जैन, दीपक जैन, अजय जैन, अनुभव जैन, नमन जैन, आदि जैन, लोकेश जैन, समला जैन, सुनीता जैन, मनीषा जैन, रैना जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed