फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Life becomes the norm through good values: Bishop Dr. Binsett

अच्छे संस्कारों से आदर्श बनता है जीवन : बिशप डॉ. बिन्सेट

Thu, 30 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Life becomes the norm through good values: Bishop Dr. Binsett
अच्छे संस्कारों से आदर्श बनता है जीवन : बिशप डॉ. बिन्सेट
विज्ञापन

कालागढ़। माता-पिता से मिले संस्कारों से जीवन आदर्श बनता है। मेहनत, लगन और लक्ष्य को पाने के लिए स्कूली जीवन से मिला मार्गदर्शन जीवन को सफल बनाता है। यह बात कैथोलिक डायसिस ऑफ बिजनौर व गढ़वाल के बिशप डॉ. बिन्सेट नल्लाई परमबिल ने कहीं। भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में वरिष्ठ विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के दौरान श्रेष्ठ सिंह व हर्षिता सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुनी गईं।

भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में वरिष्ठ विद्यार्थी सम्मान समारोह की शुरुआत कैथोलिक डायसिस ऑफ बिजनौर एवं गढ़वाल के बिशप डॉ. बिन्सेट नल्लाई परमबिल, प्रबंधक फादर जोस वर्गीस, प्रधानाचार्या सिस्टर जिनी वर्की, फादर जेम्स, कुलदीप राज आदि ने किया। मुख्य अतिथि बिशप ने कहा कि विद्यार्थी जीवन को संस्कारों से अनुशासित, संयमी, व लगनशील बनाना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि अपने जीवन में दूसरों की भलाई व नैतिक मूल्यों के साथ जीना चाहिए। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, समूह नृत्य, विदाई गीत आदि से ने सभी को भाव विभोर कर दिया। समारोह को प्रधानाचार्या सिस्टर जिनी वर्की ने संबोधित किया। श्रेष्ठ सिंह को सर्वश्रेष्ठ छात्र व हार्षिता को छात्रा के रूप में चुना गया। जिन्हें बिशप ने पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को कॉलेज की स्मृतियों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्या र्थियो सत्यम, उवैस, विश्वास, आसना अंसारी व प्रियांशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed