फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   License validity increased for the fifth time in the state

प्रदेश में पांचवीं बार बढ़ी लाइसेंस की वैधता

Fri, 09 Apr 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
License validity increased for the fifth time in the state
प्रदेश में पांचवीं बार बढ़ी लाइसेंस की वैधता
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने एक बार फिर से वाहन चालकों को पंजीकरण सहित कई मामलों में बड़ी राहत दी है। सरकार ने लाइसेंस और फिटनेस की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही बढ़ाकर वाहन स्वामियों को सौगात दी है। अफसरों के अनुसार अब सभी की वैधता जून तक बढ़ा दी गई है। यह रियायत एक साल में पांचवीं बार दी गई है।
पिछले साल देश में फैली कोरोना महामारी के कारण सभी सरकारी और निजी कार्यालयों और अन्य कार्यों को बंद कर दिया गया था, जिससे करीब करीब सभी काम ठप हो गए थे। परिवहन विभाग से संबंधित सभी काम काफी पिछड़ गए थे। जिस कारण सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण, फिटनेस, टैक्स जमा करने सहित वाहनों के कागजों की वैधता को बढ़ा दिया था। यही नहीं सरकार ने पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान अप्रैल और मई माह का टैक्स माफ कर दिया था। इससे लोगों को काफी लाभ हुआ था। इसके बाद लगातार ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की समयावधि बढ़ती ही जा रही है। अब एक बार फिर से सरकार ने मोटर वाहन दस्तावेजों की वैधता 30 जून 2021 तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से यह रियायत वाहन स्वामियों और लाइसेंसधारकों को कोरोना काल में पिछले साल से लेकर अब तक पांचवीं बार दी गई है। इससे शिक्षार्थी लाइसेंस धारकों को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में भीड़ होने से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed