फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   License of five stores revoked

खाद-बीज की दुकानों पर छापा मारा, पांच दुकानों के लाईसेंस निरस्त

Sat, 11 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
License of five stores revoked
पांच दुकानों के लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम के निर्देश पर खाद व बीज की दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान बंद मिली दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह ने बिजनौर व चांदपुर, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र, सहायक निबंधक सहकारिता अमित त्यागी ने धामपुर, नगीना व नजीबाबाद में छापा मारा। जेपी चौधरी ने खाद के दस व पेस्टीसाइड के चार नमूने लिए। उर्वरक प्रतिष्ठान मैसर्स चौधरी फर्टिलाइजर्स रावटी, गुरु कृपा फर्टिलाइजर्स एंड सीड्स चांदपुर, बालाजी बीज भंडार चांदपुर बंद मिले। इन तीनों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। अवधेश मिश्र ने उर्वरकों के 18 व पेस्टीसाइड के 17 नमूने लिए। दो प्रतिष्ठान सैनी बीज दवा बिक्री केंद्र नहटौर, पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र धामपुर बंद मिलने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed