फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopards spotted near settlements in several villages, villagers panicked

Bijnor News: कई गांवों में बस्ती के निकट दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 24 Aug 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Leopards spotted near settlements in several villages, villagers panicked
धामपुर। क्षेत्र में गुलदारों का आतंक बढ़ता ही चला जा रहा है। शनिवार देर शाम क्षेत्र के कई गांवों में गुलदार बस्ती के निकट घूमते हुए नजर आए। गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। उनका कहना है कि वन विभाग के अधिकारी गुलदार पकड़ने का प्रयास नहीं कर रहे।
विज्ञापन

गांव मटौरा निवासी भाकियू टिकैत जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह चौधरी, विशाल कुमार, गौरव कुमार आदि का कहना है कि उनके गांव में कई दिन से दो गुलदार शाम ढलते ही बस्ती के निकट घूमते नजर आ रहे हैं। उनके गांव के निकट मुस्सेपुर पाली में रविवार सवेरे गुलदार ने राजवीर सिंह के दो वर्षीय पुत्र रोहित को हमला कर मौत के घाट उतार दिया। नागेश कुमार शर्मा, निक्की शर्मा आदि ने बताया कि हैजरी गांव में भी गुलदार शाम ढलते ही नजर आ रहा है। चार दिन पहले गुलदार उनके गांव में बस्ती में घुसकर एक कुत्ते को उठाकर ले गया।
विज्ञापन

बनावली गांव के ज्ञानेंद्र चौहान का कहना है कि गुलदार ने तीन दिन पहले उनके जंगल में निराश्रित गोवंश को मार दिया। पाडली मांडू, भवानीपुर तरकोला, चाकरपुर, जगूपुरा आदि गांवों के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में भी गुलदार की चहलकदमी से दहशत है। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह का कहना है कि जहां भी शिकायत मिलती है, टीम को भेजकर ग्रामीणों के सहयोग से गुलदार की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed