फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard seen in Taharpur

Bijnor News: ताहरपुर में दिखा गुलदार

Tue, 30 Sep 2025 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Taharpur
नजीबाबाद के ताहरपुर में चहल कदमी करता गुलदार। स्रोत-ग्रामीण
नजीबाबाद। कौड़िया वन रेंज के कई गांवों में लगातार गुलदार के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार की रात पूर्व प्रधान सरदार इकबाल सिंह के आवास के निकट गुलदार चल-कदमी करते हुए सीसीटीवी कमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन

गुलदार देखे जाने की सूचना क्षेत्रीय ग्रामीण ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों शीशा सिंह, साहब सिंह, इकबाल सिंह ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगवाने और गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

गुलदार ने पालतू कुत्ते पर किया हमला : अफजलगढ़/ रेहड़ के महसनपुर- बादशाहपुर मार्ग स्थित सतपाल सिंह, साबा सिंह, राणा सिंह आदि के डेरे हैं। सोमवार की रात साढ़े नौ बजे डेरों पर पल रही बकरियों की तलाश में गुलदार डेरों के समीप पहुंच गया। साबा सिंह के डेरे के बाहर घूम रहे सतपाल सिंह के पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार कुत्ते को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। रेंजर नगीना प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर मंगलवार की सुबह टीम को मौके पर भेजा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed