{"_id":"6af378dd8327ab32fe0fca7d","slug":"keep-in-mind-scientific-techniques-in-sowing-wheat-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-195136-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गेहूं की बुवाई में रखें वैज्ञानिक तकनीकों का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गेहूं की बुवाई में रखें वैज्ञानिक तकनीकों का ध्यान
विज्ञापन
नगीना। जिले में गेहूं की बुवाई का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में किसानों को बेहतर, गुणवत्तायुक्त और अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के प्रभारी अधिकारी डॉ. केके सिंह ने किसानों को गेहूं की बुवाई से लेकर बीज शोधन, खेत की तैयारी और उर्वरकों के संतुलित प्रयोग तक कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
डॉ. सिंह ने बताया कि नवंबर माह में गेहूं की बुवाई के लिए किसानों को क्षेत्र के अनुकूल संस्तुत उन्नत प्रजातियों का ही चयन करना चाहिए। इनमें डीबीडब्ल्यू-327, डीबीडब्ल्यू-370, डीबीडब्ल्यू-371, डीबीडब्ल्यू-332, डीबीडब्ल्यू-187, डीवीडब्ल्यू-303, एचडी-3226, एचपीबीडब्ल्यू-01, पीबीडब्ल्यू-723, एचडी-2967 और एचडी-3386 प्रमुख हैं।उन्होंने कहा कि बुवाई से पहले खेत में पर्याप्त नमी होना बेहद जरूरी है। यदि खेत में नमी की कमी हो तो किसान पलेवा अवश्य करें, जिससे बीजों का अंकुरण बेहतर हो सके। साथ ही बुवाई से पूर्व बीज शोधन भी जरूरी है। इसके लिए प्रति किलोग्राम बीज की दर से तीन ग्राम कार्बेंडाजिम अथवा पांच ग्राम ट्राइकोडर्मा से बीज उपचारित करके ही बुवाई करें।
डॉ. सिंह के अनुसार गेहूं की बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर 100 किलोग्राम बीज पर्याप्त है। बुवाई सीड ड्रिल, हैप्पी सीडर अथवा सुपर सीडर मशीन से करना अधिक लाभकारी रहता है। नवंबर में बुवाई करते समय कतार से कतार की दूरी 23 सेंटीमीटर तथा पौधे से पौधे की दूरी पांच से 10 सेंटीमीटर रखनी चाहिए। वहीं बीज की गहराई छह सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।उन्होंने किसानों को बुवाई से पहले मिट्टी की जांच कराने की सलाह देते हुए कहा कि मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। नवंबर माह में गेहूं की बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर 150 किलोग्राम नत्रजन, 60 किलोग्राम फास्फोरस तथा 40 किलोग्राम पोटाश की संस्तुत मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।डॉ. केके सिंह ने किसानों से अपील की कि वे गेहूं की बुवाई में वैज्ञानिक विधियों, उन्नत बीजों और संतुलित उर्वरक प्रबंधन को अपनाएं, ताकि कम लागत में अधिक और गुणवत्तायुक्त उत्पादन प्राप्त किया जा सके।