{"_id":"6828e1c1ade5542f2d02c0c7","slug":"leopard-killed-the-farmer-bijnor-news-c-27-1-bij1002-150092-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार ने किसान को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार ने किसान को मार डाला
Sun, 18 May 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 18 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर(बिजनौर)। गांव संसारपुर में गुलदार हमले से किसान की मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गांव वासियों में भारी रोष है। गांव में गुलदार हमले से गुस्साए गांव वासियों ने हंगामा कर मुआवजे की मांग की। वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगवाए हैं।
बास्टा क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी कमलजीत सिंह 52 वर्ष का मकान गांव के बाहर खेत पर बना हुआ है। शुक्रवार की रात वह गांव में डेयरी पर दूध देकर अपने घर वापिस जा रहे थे। घर से पहले खेत से निकलकर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। किसान ने बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन गुलदार ने हमला कर किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शोर सुनकर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुलदार से उन्हें बचाया। घायल को धनौरा के एक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान के एक बेटा व एक बेटी है। बेटा पुलिस में है।
विज्ञापन
किसान की मौत से परिजनों में मातम छा गया। सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह अधिकारियों ने मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में दहशत का माहौल है। किसान अपने खेतों पर जाने से भयभीत हैं। पोस्टमार्टम के बाद कमलजीत का अंतिम संस्कार तिगरी गंगा पर किया गया।
पहले भी हो क्षेत्र में गुलदार हमले से हो चुकी मौत करीब छह माह पूर्व चांदपुर क्षेत्र के गांव बागड़पुर में गुलदार ने ग्रामीण को मौत के घाट उतारा था। करीब ढाई माह पूर्व गांव चौंधेड़ी में गुलदार ने चारा लेने गई महिला की मौत हो गई थी। गांव सिसौना में भी गुलदार ने महिला का मार डाला था। जिले में गुलदार हमले से अब तक लगभग 28-29 लोगों की मौत हो चुकी है।