फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard enters the cabin of a truck parked at a dhaba and jumps on the driver

Bijnor News: ढाबे पर खड़े ट्रक के केबिन में घुसा गुलदार, चालक पर लगाई छलांग

Fri, 20 Mar 2026 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters the cabin of a truck parked at a dhaba and jumps on the driver
अफजलगढ़ । बृहस्पतिवार रात धामपुर मार्ग स्थित एक ढाबे पर रुके ट्रक के केबिन में गुलदार घुस गया। खाना खाकर चालक ने जैसे ही ट्रक में सवार होने का प्रयास किया तो गुलदार ने उसके ऊपर छलांग लगा दी। किसी तरह चालक ने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

धामपुर से काशीपुर की ओर जा रहे ट्रक को चालक ने सीओ ऑफिस के सामने पंजाबी ढाबे पर खाना खाने के लिए रोक लिया। चालक खाना खाने के लिए ढाबे पर चला गया। इस दौरान ट्रक के केबिन का चालक सीट के पास का गेट खुला रह गया। इस दौरान एक गुलदार केबिन अंदर जा घुसा। दूसरी तरफ का गेट बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। तभी ट्रक चालक खाना खाकर लौटा और उसने जैसे ही ट्रक में सवार होने की कोशिश की तो गुलदार ने उसके ऊपर छलांग लगा दी। चालक फुर्ती से गेट के एक ओर हट गया और शोर मचा दिया। इस पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। गुलदार ने सड़क के डिवाइडर पर छलांग लगा दी और जंगल में भाग गया। चालक ट्रक लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ढाबा संचालक गोविंद सिंह, आयुष, राजीव, हरपाल, शरभ, परमजीत व रौनक आदि का कहना है कि जंगल में आसपास लगातार गुलदार नजर आ रहा है। गुलदार के दिखाई देने से लोगों में भय व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। इस संबंध में नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने लोगों से सतर्कता बरतने की बात कही है। उनका कहना है कि जल्द ही पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed