फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard entered the farm house, locked in the bathroom

Bijnor News: फार्म हाउस में घुसा गुलदार, बाथरूम में किया बंद

Sun, 11 May 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 11 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered the farm house, locked in the bathroom
मंडावर क्षेत्र में रस्सी में बंधा गुलदार स्रोत ग्रामीण
मंडावर (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव इनामपुरा में गुलदार आम के बाग ने बने एक फार्म हाउस में जा घुसा और दो युवकों सहित कुत्ते पर हमला कर बाथरूम में घुस गया। घायल युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए बाहर की कुंडी बंद कर दी। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वार बाथरूम के बारह जाल लगाकर गुलदार को देर रात पकड़ लिया।
विज्ञापन

गांव इनामपुरा निवासी इकबाल अहमद ने आम का बाग में फार्म हाउस बना रखा है। यहां उसके पशु भी बंधे हुए हैं। शनिवार की शाम गुलदार फार्म हाउस में घुस गया और फार्म हाउस में मौजूद दिलशाद पुत्र इकबाल, अब्दुल्ला पुत्र सरवर पर हमला कर दिया। दोनों युवकों ने बामुश्किल अपने आप को बचाया। बाद में गुलदार ने पालतू कुत्ते पर हमला करते हुए फार्म हाउस में बने बाथरूम में जा घुसा। वहां मौजूद दोनों युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए बाथरूम को आगे से बंद कर दिया। गुलदार को टॉयलेट में बंद करने की सूचना पर गुलदार को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भीड़ को हटाते हुए बाथरूम के गेट पर जाल लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed