फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard chased away by firing attacks on farmer

Bijnor News: फायर कर भगाए गुलदार ने किसान पर किया हमला

Wed, 16 Sep 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard chased away by firing attacks on farmer
अफजलगढ़/रेहड़। मंगलवार को वनकर्मियों द्वारा फायर करके भगाए जा रहे गुलदार ने गांव देवानंदपुर गढ़ी में खेत पर काम कर रहे परमजीत सिंह (45) पुत्र हरजाप सिंह पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह के खेत के समीप खड़े पेड़ के नीचे एक पिटबुल कुत्ता लगातार भौंक रहा था। उसे भौंकता देख वहां पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि पेड़ पर गुलदार बैठा है। कुत्ते के भौंकने से गुलदार नीचे नहीं उतर रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वनकर्मियों ने फायरिंग कर गुलदार को भगाया तो भागते हुए गुलदार ने पास में अपने धान के खेत में काम कर रहे परमजीत सिंह पर हमला कर दिया। वहां मौजूद अन्य किसानों और वनकर्मियों ने गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ा। परिजन आनन-फानन में घायल को पीएचसी कासमपुरगढ़ी ले गए, जहां से उन्हें सीएचसी और फिर अफजलगढ़ भेजा गया। घायल के चेहरे और आंख पर गहरे जख्म हैं।
विज्ञापन

किसान सहकारी समिति कासमपुरगढ़ी के पूर्व अध्यक्ष गुरविंदर सिंह का कहना है कि गुलदार लगातार लोगों पर हमलावर हो रहा है। वन विभाग की ओर से समस्या का समाधान कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने पकड़े गए गुलदारों को अन्यत्र छुड़वाने तथा गांवों से सटी रेंज के पास चहारदीवारी कर उसके ऊपर तारबाड़ कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमानगढ़ रेंजर अंकिता किशोर ने बताया कि मंगलवार दोपहर वन विभाग ने दोपहर में घटनास्थल से कुछ दूरी पर पिंजरा लगा दिया है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है। ग्रामीणों को सावधान रहने को कहा गया है।

पिंजरे में फंसा आठ साल का नर गुलदार

नगीना। नगीना रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत सैदपुरा गज्जू के गांव नूरपुर हट्टी में मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक गुलदार पिंजरे में फंस गया। वन रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार नर है तथा उसकी आयु लगभग आठ वर्ष आंकी गई है। यह कृषि क्षेत्र में सक्रिय था तथा निराश्रित पशुओं को अपना शिकार बना रहा था। इसके अलावा नजदीकी डिग्री कॉलेज के आसपास भी उसकी गतिविधियां देखी जा रहीं थीं। वन विभाग ने 17 अगस्त को क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। पिंजरे में मुर्गियों को रखा गया था। मंगलवार को पिंजरे में फंसे गुलदार को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed