फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard came in front of police vehicle at night

Bijnor News: रात को पुलिस की गाड़ी के सामने आया गुलदार

Fri, 17 Apr 2026 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Leopard came in front of police vehicle at night
नांगल सोती। बुधवार की रात्रि पुलिस गश्त कर रही थी। सराय आलम- नांगल संपर्क मार्ग पर गाड़ी के सामने अचानक गुलदार आ गया। पुलिस ने गाड़ी रोकी और हूटर बजाया तो गुलदार समीप में ही आम के बाग में भाग निकला। पुलिस ने रात्रि में ही क्षेत्र में गुलदार देखे जाने पर ग्रामीणों को सचेत रहने की सलाह दी। ग्रामीणों अतुल कुमार, रोहित, सुशील, सुनील, विनय, आदि का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन गुलदार देखा जा रहा है। दो माह पूर्व गांव रायपुर खास के समीप नहर पटरी पर एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया था। गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग के दरोगा योगेश कुमार का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed