फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard attacks two women cutting grass

Bijnor News: गुलदार ने घास काट रहीं दो महिलाओं पर किया हमला

Sun, 31 May 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks two women cutting grass
नहटौर। क्षेत्र के गांव महमूदपुर बुजुर्ग में शनिवार को गुलदार के हमले से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को उच्च चिकित्सालयों में रेफर किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग कराई और दो पिंजरे लगवाए हैं।
विज्ञापन

गांव महमूदपुर बुजुर्ग निवासी नीता (34) पत्नी टीकम सिंह सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव की ही पूजा, ममता और कृष्णा के साथ पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। गांव से करीब एक किमी दूर ईख के खेत में घास काटते समय गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर साथ मौजूद महिलाओं और आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचा दिया, जिससे गुलदार भाग गया। घायल नीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद गुलदार ने करीब 400 मीटर दूर घास काट रही गांव निवासी नाजिमा (50) पत्नी खुर्शीद पर भी हमला कर दिया। आसपास मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे बचाया। घायल नाजिमा को नूरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना पर डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह, वन दरोगा लखमीचंद, राकेश कुमार, बीट प्रभारी शुभम मलिक और राणा प्रताप टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से घटनाओं के विषय में जानकारी ली। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से जंगल में कांबिंग अभियान चलाया। साथ ही दो पिंजरे भी लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed