फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard attacks farmer working in field

Bijnor News: खेत में काम कर रहे किसान पर गुलदार ने किया हमला

Mon, 09 Mar 2026 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks farmer working in field
अफजलगढ़/कादराबाद। खेत में गन्ना छिलने गए किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया।, जिसमें किसान बाल-बाल बचा। हालांकि उसके कपड़े फट गए। काफी देर तक गुलदार गुर्राता रहा। मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने गुलदार को वहां से भगाया।
विज्ञापन

गांव मुरलीवाला निवासी ओमप्रकाश सिंह धनकड़ अपने भाई सोनवीर सिंह के साथ गन्ने की छिलाई कर रहे थे, तभी एक गुलदार ने उन पर छलांग लगा दी। ओमप्रकाश सिंह ने उनकी ओर गुलदार को छलांग लगाते देखा तो वह तुरंत ही एक ओर हट गए। गुलदार के पंजे में फंसने के कारण उनकी शर्ट फट गई। ओमप्रकाश बुग्गी पर जा चढ़े, इस बीच गुलदार भी उन पर फिर से छलांग लगाने का प्रयास करता रहा। शोर मचाने पर उनके भाई भी मौके पर पहुंच गए। गांव में लोगों को सूचना दी गई, जिस पर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खेत पर पहुंचे और गुलदार को जंगल में खदेड़ा। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पूर्व में भी गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीण संजय राणा, मंदीप, महेन्द्र यादव, सोनू, परवीन सिंह, हरेन्द्र, सतेन्द्र, आदर्श व कुलदीप आदि का कहना है कि गुलदार करीब दो माह से से दिखाई दे रहा है। गुलदार की वजह से उनका खेतों पर जाना भी दूभर हो हो गया है। वन विभाग ने एक माह पूर्व गांव में पिंजरा भी लगाया था किन्तु गुलदार पकड़ में नहीं आ सका। वन दरोगा सतबीर सिंह ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा पिंजरा लगवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed