फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard attacked bike rider

तेंदुए ने बाइक सवार पर किया हमला

Mon, 14 Oct 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked bike rider
तेंदुए ने बाइक सवार पर किया हमला
विज्ञापन

बढ़ापुर। गांव हरबंशवाला निवासी जसपाल सिंह बंटी रविवार शाम नगीना से खरीदारी कर बाइक से अपने गांव जा रहा था। गांव रायपुरगढ़ी-सिक्कावाला मार्ग पर सिक्कावाला गन्ना क्रय केंद्र के समीप पहुंचने पर मार्ग के समीप गन्ने के खेत से निकले एक तेंदुए ने बाइक सवार हमला कर दिया। जसपाल ने नीचे झुककर खुद को बचाया। तेंदुए ने झपट्टा मारकर बाइक पर लगा बैग खींच लिया। जसपाल तेजी से बाइक लेकर गांव सिक्कावाला की ओर भागा। इसके बाद तेंदुआ भी गन्ने के खेत में जा छिपा। सोमवार सुबह घटना स्थल पर पहुंचे साहूवाला रेंज के वनकर्मियों ने इस क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। जसपाल घटना के बाद अपने गांव नहीं जाकर रात में गांव टांडा साहूवाला में एक ग्रामीण के घर रुका। इस मार्ग पर पहले भी तेंदुए के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। महेंद्र सिंह चौहान, सुभाषचंद्र, चरन सिंह, हरपाल सिंह, तिरमल सिंह, तारा सिंह, करन सिंह, नत्थू सिंह, बलवंत सिंह आदि ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। साहूवाला रेंज के वनक्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि घटना की उन्होंने मौके पर टीम भेजी। जांच के बाद मामला गुलदार के हमले का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed