फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lekhpal and teachers are not reaching the meeting

ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति की बैठक, कोरोना संक्रमण रोकने पर दिया जोर

Tue, 18 May 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal and teachers are not reaching the meeting
बैठक में नहीं पहुंच रहे लेखपाल और शिक्षक
विज्ञापन

नजीबाबाद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कामराजपुर और मो अलीपुर द्वारिका में निगरानी समिति की बैठक में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जागरूकता पर जोर दिया गया। नजीबाबाद एडीओ पंचायत ने बताया कि निगरानी समिति की बैठक में क्षेत्रीय लेखपाल और शिक्षक नहीं पहुंच रहे है। उन्होंने आशाओं को गांव में डोर-टू-डोर सर्वे करने के निर्देश दिए।

एडीओ पंचायत ऋषि कुमार ने ग्राम पंचायत कामराजपुर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी समिति से डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य की जांच और संक्रमण के प्रति जागरुक करने, संक्रमण की जांच कराने के लिए प्रेरित करने को कहा। इसके बाद सचिव अखिल भारती ने मौ. अलीपुर द्वारिका में आयोजित बैठक में निगरानी समिति से गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने की बात कही। इस दौरान निगरानी समिति को सैनिटाइजर, मास्क वितरित किए गए। निगरानी समिति की बैठक में प्रधान मौ. अहमद अंसारी, प्रधान, पतराम सिंह, प्रधान महिपाल, आशा कमलेश देवी, संतोष देवी, मालती देवी, गीता देवी, रानी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बृजेश देवी, गीता देवी, डिलर, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed