फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leave from the death of the young man's bike collision

धामपुर में बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार की मौत

Sat, 15 Oct 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 15 Oct 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
धामपुर में नगीना हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास बाइक और साइकिल की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे में घायल होने के बाद एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। इसे लेकर परिजनों में काफी रोष रहा। उनका कहना है कि यदि समय से चिकित्सा मिलती तो शायद जिंदगी बच सकती थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मिलक जहांगीरबाद निवासी 45 वर्षीय रामदास साइकिल से धामपुर किसी काम से आ रहा था। सड़क पार करते समय सामने से तेज गति से आ रही बाइक और साइकिल    में टक्कर हो गई। इससे हाईवे पर सिर के बल गिरने से रामदास गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

 राहगीरों ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद चाही। मगर लोगों का कहना है कि एंबुलेंस घटना के करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। इसके बाद घायल को अस्पताल        ले जाया गया। तब तक रामदास के शरीर से काफी खून बह चुका था। उपचार के दौरान रामदास को मृत घोषित कर दिया गया।लोगों का कहना था कि यदि  एंबुलेंस और पुलिस जल्दी पहुंचती तो शायद रामदास की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एंबुलेंस के लेट पहुंचने पर इसके संचालक ने इतना ही कहा कि सूचना मिलने के 15-20 मिनट में ही वाहन मौके पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed