{"_id":"66283b13786a1e0cc30257b4","slug":"leaders-stature-will-decide-victory-or-defeat-in-nagina-lok-sabha-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-122626-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगीना लोकसभा में हार-जीत तय करेगी नेताओं का कद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगीना लोकसभा में हार-जीत तय करेगी नेताओं का कद
Wed, 24 Apr 2024 04:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। पहले चरण के लोकसभा चुनाव में हॉट बनकर उभरी नगीना सीट पर हार-जीत नेताओं के कद तय कर देगी। नगीना के दंगल से संसद तक का सफर कौन तय करेगा, यह अभी परिणमों की प्रतीक्षा में छिपा हुआ है। परिणाम कुछ भी आएं लेकिन इस बार रोमांचकारी चुनाव हुआ है। दरअसल नगीना ने राजनैतिक पार्टियों के समीकरणों को ही उलझा दिया है। हर रोज इसी मुद्दे पर कयासबाजी का दौर जारी है।
सुरक्षित नगीना लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा ने नहटौर से तीन बार विधायक रहे ओमकुमार पर दांव खेला था। वहीं सपा ने पूर्व जज मनोज कुमार को मैदान में उतारा। जबकि आसपा प्रमुख चंद्रशेखर ने राजनैतिक जमीन तलाशने के लिए नगीना से चुनाव लड़ा। आसपा के समर्थकों का मानना है कि उन्हें दलित और मुस्लिमों का मत बड़ी संख्या में मिला है, दूसरी जातियों में भी सेंधमारी का दावा किया जा रहा है। उधर भाजपा ने भी इस सीट को पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। खैर, चुनाव हो चुका है और उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद है। परिणामों के इंतजार के बीच हर रोज कयासबाजी चल रही है। जीत या हार को लेकर एक दूसरे के समर्थक वोटों का गणित समझा रहे हैं। खैर, चार जून को चुनाव परिणाम आ जाएंगे। हालांकि परिणाम कुछ भी हो मगर इस बार के परिणाम नेताओं का कद तय करेंगे।