फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lawyers and forest officers dispute

वकीलों और वन अफसरों का विवाद बढ़ा

Sun, 18 Jun 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 18 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lawyers and forest officers dispute
बिजनौर थाने में एसडीएम व सीओ से वार्ता करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में इंदिरा पार्क से अतिक्रमण हटवाने के मामले में वन विभाग और वकीलों में ठन गई है। दोनों खुलकर आमने-सामने हैं। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने वकीलों पर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर एसपी अतुल शर्मा को दी तो  वकीलों ने थाना कोतवाली शहर में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इंदिरा पार्क के बाहर से अतिक्रमण हटवाने का वकीलों ने विरोध किया था। आरोप है कि वकीलों ने डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन से धक्का-मुक्की करते हुए उनको व रेंजर सतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। वन विभाग ने अतिक्रमण हटाकर वहां पौधारोपण कर दिया था। वन विभाग व पुलिसकर्मियों के मुताबिक देर शाम तक वकीलों ने उस जगह फिर से कब्जा जमाते हुए पेड़ उखाड़कर फेंक दिए थे और तार भी तोड़ दिए थे। इस मामले की शिकायत एसपी से की गई। उनके निर्देश पर सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने मौके पर जाकर वीडियोग्राफी की थी। अफसरों के मुताबिक, इससे वकील बैकफुट पर आ गए थे और उन्होंने उखाड़े पेड़ फिर से लगाकर तोड़े गए तार भी जोड़ दिए थे। इस मामले में बिजनौर रेंज में वन दरोगा ने कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह, प्रसून सहित पांच के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 35 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इस मामले में शनिवार को वकील एसडीएम सतेंद्र कुमार व सीओ असित श्रीवास्तव से शहर कोतवाली में मिले। अधिवक्ता कुलदीप सिंह की ओर से दी गई तहरीर में वन विभाग के अधिकारियों पर रिश्वत मांगने व अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि अफसर खुद लाठी-डंडे लेकर आ धमके थे। इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने भी वकीलों को नामजद करते हुए एसपी को अलग से तहरीर दी है। एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक, दोनों पक्षों को वार्ता के लिए रात में डीएम आवास पर बुलाया गया है। वार्ता के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने वन विभाग के अफसरों की ओर से तहरीर मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंदिरा पार्क में अतिक्रमण को लेकर वन विभाग और वकीलों में पहले से ही ठनी हुई है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर हुए विवाद के बाद डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने डीएम व एसपी से जान को खतरा बताते हुए शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की है। डीएफओ के अनुसार, वे एक-दो दिन में शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed