{"_id":"6e31aec05f486a6f4cedc8fbc7694b2a","slug":"lawyer-and-embroiled-rodvejkrmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील और रोडवेजकर्मी उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील और रोडवेजकर्मी उलझे
बिजनौर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड परिसर में दो जेबकतरों की पिटाई के दौरान रोडवेज कर्मचारी और वकील आपस में उलझ गए। वकील ने कर्मचारी का पीछा किया तो वह कैश रूम में जा घुसा। सूचना पर अन्य वकील भी अड्डे में आ गए और उन्होंने वहां खूब हंगामा किया। आरोप है उन्होंने तोड़फोड़ की। पुलिस के जेबकतरों के साथ कर्मचारी को थाने ले जाने पर कर्मचारी बिगड़ गए । कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जाम लगाने की कोशिश की ।
रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में सक्रिय जेबकतरों ने सोमवार को दिन में करीब डेढ़ बजे नगीना निवासी दीपक की पत्नी गीता के पर्स से ढाई हजार रुपये, चांदपुर निवासी अनुज के पर्स से 250 रुपये और ताजपुर निवासी अधिवक्ता नईम अहमद के बेटे दानिश की जेब से 600 रुपये रुपये उड़ा लिए। शोर शराबा होने पर भीड़ ने दो जेबकतरों को पकड़ कर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। रोडवेज में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर होशियार सिंह भी वहां पहुंचे और जेबकतरों को पीटने वालों में शामिल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिटाई के दौरान होशियार सिंह का हाथ वकील को भी जा लगा। कर्मचारी पर जेबकतरों का साथ देने का आरोप लगाकर वकील ने कर्मचारी को भी पीटना शुरू कर दिया। दोनों तरफ से खींचतान शुरू हो गई। कर्मचारी भाग कर कैश रूम में घुस गया और अंदर से कुड़ी लगा ली। वकील ने अपने साथियों को अड्डे में बुलाया। आरोप है वकील और उनके साथियों ने बस स्टैंड परिसर में हंगामा कर तोड़फोड़ की। कैश रूम का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। हंगामा होता देखकर रोडवेज के कर्मचारी एकत्र हो गए। उन्होंने वकीलों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देखकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने पुलिस को सूचना दी। वकील कर्मचारी को कैश रूम से बाहर निकालने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारी को कैश रूम से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस जेबकतरों के साथ होशियार सिंह को भी थाने ले गई । इससे कर्मचारी बिगड़ गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। एआरएम जगदीश सिंह के हस्तक्षेप के बाद क्षुब्ध कर्मचारी जाम लगाने से पीछे हटे। घटना की सूचना पर एसडीएम अजय तिवारी और सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। सीओ के साथ दोनों पक्षों की कई बार नोकझोंक भी हुई । सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा के मुताबिक जेबकतरों और कर्मचारी के खिलाफ दो अलग -अलग तहरीर दी। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जा रही है। कर्मचारी पर वकील के साथ मारपीट करने का आरोप र्है।