फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lavi selected in Under-18 Volleyball India team

लवी का अंडर-18 वॉलीबॉल इंडिया टीम में हुआ चयन

Fri, 12 Aug 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lavi selected in Under-18 Volleyball India team
अंडर-18 वॉलीबॉल टीम के लिए चयनित बिजनौर के ग्राम रहमापुर के लवी चौधरी। - फोटो : BIJNOR
लवी का अंडर-18 वॉलीबाल इंडिया टीम में हुआ चयन
विज्ञापन

कोतवाली देहात/बिजनौर। ईरान में होने जा रही वॉलीबाल एशियन चैंपियनशिप में बिजनौर के लवी चौधरी जूनियर भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए दमखम दिखाएगा। भारतीय टीम में लवी चौधरी का चयन कर लिया गया है। जिसके बाद से परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी लवी चौधरी पुत्र मांगेराम का चयन अंडर-18 वॉलीबाल इंडिया टीम में होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लवी राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की टीम की ओर से खेलता रहा है। पिछले दिनों हुई खेलो इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम से खेलते हुए लवी ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं अब उसका इंडिया टीम में चयन हो गया है। इससे पहले भी लवी कई राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुका है। बता दें कि ईरान में 15 से 22 अगस्त तक अंडर-18 वर्ग की वॉलीबाल एशियन चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। भारतीय टीम में चयन के लिए देशभर के 40 खिलाड़ियों ने भुवनेश्वर कैंप में प्रतिभाग किया था। कुछ दिनों के बाद बीस खिलाड़ियों को कैंप से लौटा दिया गया था। अब 20 खिलाड़ी ही कैंप में पसीना बहा रहे थे। अब 11 अगस्त को भारतीय टीम के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन करते घोषणा कर दी गई। लवी ने अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में अपना स्थान बनाया। जिसके चलते भारतीय टीम शनिवार को ईरान में होने वाली चैंपियनशिप के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

आठ साल से ले रहा वॉलीबाल का प्रशिक्षण
लवी चौधरी बीते आठ सालों से वॉलीबाल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने कई राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अपने लड़खड़ाते कदमों को मजबूत कर आज एक अलग मुकाम हासिल किया है। लवी ने 2014 से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने की शुरुआत की थी। इसके बाद 2017 से भारतीय खेल प्राधिकरण के कुरुक्षेत्र स्थित ट्रेनिंग सेंटर में वॉलीबाल का प्रशिक्षण ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और कोच को दिया सफलता का श्रेय
लवी चौधरी ने अमर उजाला को बताया कि वह टीम को अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। लवी ने भरोसा जताया कि टीम चैंपियनशिप जीतकर लौटेगी। लवी ने अपनी सफलता का श्रेय पिता मांगेराम, माता सर्वेश देवी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोच राहुल सांगवान और बिजनौर नेहरू स्टेडियम के कोच अजीत तोमर को दिया है।

चार साल से कुरुक्षेत्र में चल रहा था प्रशिक्षण
कोतवाली देहात। ग्राम रहमापुर निवासी लवी कुमार का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र में सन 2018 में हुआ था। लवी सन 2018 से कुरुक्षेत्र में रहकर वॉलीबाल का प्रशिक्षण ले रहा है। अगस्त 2021 में कुरुक्षेत्र की टीम से खेलते हुए लवी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसके बाद लवी का चयन हरियाणा की वॉलीबाल टीम में हो गया था। चेन्नई में संपन्न हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में लवी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था तथा हरियाणा को चैंपियन बनाने में लवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। फरवरी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया था। जिसमें लवी कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। अब लवी का चयन भारत की अंडर 18 टीम में हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed