{"_id":"5ab547084f1c1ba4238b6f39","slug":"launch-of-new-building-of-collectorate-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट के नवनिर्मित भवन का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट के नवनिर्मित भवन का किया शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के नए भवन का लोकार्पण करते कमिशनर राजेश कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में मुरादाबाद मंडलायुक्त राजेश कुमार सिंह ने नवनिर्मित कलक्ट्रेट भवन का शुभारंभ किया। 10.20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार भवन में ए ब्लाक, बी ब्लाक, सी ब्लाक व अन्य निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने सी ब्लाक के भवन का पूजा-अर्चना करने एवं नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। सी-ब्लॉक की लागत 3.30 करोड़ अनुमानित है। डीएम के मुताबिक कलक्ट्रेट का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश स्टेट कंसट्रक्शन एवं इंफैक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा किया जा रहा है। इसमें बी ब्लॉक का कार्य चल रहा है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट के नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस दौरान कमिश्नर ने पटलों, स्थानीय निकाय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व सहायक, राजस्व अभिलेखागार रिकार्ड रूम, संग्रह अनुभाग, स्टांप सहायक, प्रशासनिक अधिकारी सामान्य लिपिक, साहूकार लिपिक, एआरए, सेल्सी लिपिक, सीलिंग लिपिक आदि का गहनता के साथ निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों का सही तरह से रख रखाव सुनिश्चित करने और वादों के निस्तारण के समय शालीनता का पालन करने को कहा। साथ ही ये भी वादों का निस्तारण गुणवत्ता के आधार पर होना चाहिए। रिकॉर्ड रूम, खसरा खतौनी तथा सेवा अभिलेखों का भी बारीकी के साथ निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक तथा जीपीएफ पास बुक सही तरह से रखरखाव करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर अपर आयुक्त एसबी तिवारी, जिलाधिकारी अटल कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सदर, नाजिर सदर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।