फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lathi poles run in climb, three injured

चढ़त में चले लाठी डंडे, तीन घायल

Wed, 04 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lathi poles run in climb, three injured
चढ़त में चले लाठी डंडे, तीन घायल
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पैजनियां में बारात की चढ़त के दौरान मनपसंद गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिससे तीन बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने किसी प्रकार मामला शांत कराया। इस मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

गांव पौटा गांवड़ी निवासी बलवंत सिंह के पुत्र की बरात पड़ोस के गांव पैजनियां में गई थी। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात करीब दस बजे चढ़त शुरू हुई। इसी दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजवाने को लेकर बरात के ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और लात घूंसे चले। इससे वहां पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस झगड़े में बिजनौर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि गांव पौटा गांवड़ी निवासी हिमांशु और विमल समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इस दौरान विवाह की रस्म करीब आधा घंटे तक प्रभावित रहीं। बाद में मामला शांत होने के बाद ही शादी की रुकी हुई रस्मों को पूरा कराया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां पर ले जाया गया। बिजनौर निवासी पीड़ित ने देर रात थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed