{"_id":"69823d026685227be009d3a0","slug":"lathi-charge-in-ravidas-jayanti-procession-more-than-six-injured-bijnor-news-c-27-1-bij1029-171507-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रविदास जयंती जुलूस में लाठी-डंडे चले, छह से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रविदास जयंती जुलूस में लाठी-डंडे चले, छह से अधिक घायल
विज्ञापन
स्योहारा। थाना क्षेत्र के ग्राम कासमाबाद में रविदास जयंती पर्व पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब ग्राम पोटा थाना नूरपुर से अखाड़ा (करतब) निकालने आए लोगों और जुलूस आयोजकों के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चल गए। घटना में छह से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ अभय कुमार पांडेय व थाना प्रभारी संजय कुमार ने मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।
सोमवार देर शाम ग्राम कासमाबाद में रविदास जयंती के अवसर पर जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान ग्राम पोटा थाना नूरपुर से अखाड़ा निकालने आए लोगों से जुलूस आयोजकों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे। इस हिंसक झड़प में जयप्रकाश पुत्र रामचंद्र, मजी और विकास पुत्रगण धन सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। तीन घायलों को सीएचसी स्योहारा में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों ने निजी अस्पतालों में उपचार कराया।
सूचना मिलते ही एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ अभय कुमार पाण्डेय व थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार भारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। हालात को देखते हुए पुलिस को पीएसी बल भी बुलाना पड़ा। रात भर गांव में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। उप निरीक्षक उमेश कुमार यादव की ओर से बिना अनुमति जुलूस निकालने, बलवा करने और मारपीट करने के आरोप में दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें छोटे पुत्र गरीबा, रघुवंश पुत्र बुद्ध सिंह, बलबीर पुत्र पतराम, मुरारी पुत्र नन्हे, वीर सिंह पुत्र नेतराम, रमेश पुत्र हरवंश, आदेश व पुष्पेंद्र पुत्रगण आशाराम, धर्मवीर, संजीव व राजवीर पुत्रगण रामचंद्र, शिवम व अमन पुत्रगण धर्मवीर, गोली पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम कासमाबाद तथा पुष्पेंद्र व अंशु निवासी ग्राम पोटा थाना नूरपुर, अतुल कुमार निवासी ग्राम सिपाहीवाला शामिल हैं। इसके अलावा सात अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों अमन पुत्र धर्मवीर और धर्मवीर पुत्र रामचंद्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।