{"_id":"5e20a9a68ebc3e4ada3f01e9","slug":"land-worshiping-road-nazibabad-news-mrt464190096","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पूजन वाला मार्ग खस्ताहाल, बढ़ी अधिकारियों की टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पूजन वाला मार्ग खस्ताहाल, बढ़ी अधिकारियों की टेंशन
विज्ञापन
नजीबाबाद में गंगा यात्रा से जुड़ा सबलगढ़ का खस्ताहाल मार्ग।
- फोटो : NAZIBABAD
भूमि पूजन वाला मार्ग खस्ताहाल
नजीबाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की टेंशन बढ़ गई है। जहां भूमि पूजन होना है, वहां पहुंचने का मार्ग कच्चा है। बरसात में उसकी हालत और खस्ता हो गई है।
नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा यात्रा के लिए 27 जनवरी को भागूवाला क्षेत्र के सबलगढ़ में भूमि पूजन और नांगलसोती के गांव तैयबपुर गौरवा उर्फ गौसपुर में स्वागत कार्यक्रम संभावित है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। तैयबपुर गौरवा और सबलगढ़ में साफ सफाई से लेकर विकास कार्यों को पूरा करने के लिए अभियान जारी है। लेकिन जहां भूमि पूजन होना है वहां तक पहुंचने के लिए सबलगढ़ से करीब चार किलोमीटर मार्ग बेहद खस्ताहाल है। हालांकि अधिकारियों ने मार्ग को समतल करने के लिए अभियान भी छेड़ा, लेकिन हाल ही में हुई बारिश ने तैयारी पर पानी फेर दिया। बुधवार को मंडलायुक्त यशवंत राव ने भी अधिकारियों के साथ गंगा यात्रा कार्यक्रम के स्वागत स्थल और भूमि पूजन से जुड़े मार्ग का निरीक्षण किया था।
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
नजीबाबाद। सीएम के गंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर चिकित्सा विभाग भी अलर्ट है। विभाग की टीम ने गांव सबलगढ़ और तैयबपुर गौरवा में कई बार चिकित्सा शिविर लगाकर नागरिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवा दी। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर सर्वेश निराला के निर्देशन में चिकित्सीय टीम ने सबलगढ़ में कैंप लगाकर 150 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।