फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   lalpurman won the final of kabaddi tournament

लालपुरमान ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल

Tue, 04 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
lalpurman won the final of kabaddi tournament
नांगलसोती के गांव चमरौला में कबड्डी विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : NAZIBABAD
लालपुरमान ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल
विज्ञापन

नांगलसोती। गांव चमरौला में आयोजित तहसील स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल लालपुरमान की टीम ने जीत लिया। 55 किलोग्राम वर्ग की कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि नरेश पहलवान, मास्टर राजीव, अनुज चौधरी ने फीता काटकर किया।

टूर्नामेंट में क्षेत्र की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच चमरौला और बहादरपुर के बीच हुआ, जिसमें चमरौला ने 39-28 से मैच जीत लिया। पहला सेमीफाइनल लालपुरमान और मायापुरी के बीच हुआ, जिसमें लालपुरमान ने 18-12 से मैच जीता। दूसरा सेमीफाइनल चमरौला-हकीमपुर के बीच हुआ, जिसमें चमरौला ने 16-11 से मैच जीत लिया। फाइनल मैच लालपुरमान और चमरौला के बीच हुआ, जिसे लालपुरमान ने 12-10 से जीत लिया। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजक टीम में डॉ. नीरज सहरावत, कुलबीर सिंह, राजीव सिंह, सुनील कुमार, हिमांशु पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed