फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lakhs of rupees defrauded in the name of studying abroad

Bijnor News: विदेश में पढ़ाई के नाम पर लाखों की ठगी

Sun, 21 Sep 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 21 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees defrauded in the name of studying abroad
अफजलगढ़/कादराबाद। क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक आइलेट्स संचालक पर विदेश में पढ़ाई करने के लिए भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



क्षेत्र में काउंसलिंग सर्विस सेंटर संचालित है। यहां से विद्यार्थियों को यूके, आस्ट्रेलिया व कनाडा आदि देशों में पढ़ाई करने के लिए भेजते हैं। सेंटर संचालक स्वयं ही सारी प्रक्रियाएं पूर्ण कराने के बाद पढ़ाई के लिए विदेश भेजते हैं। वहीं, क्षेत्र के ही कई युवाओं व उनके परिजनों ने सेंटर संचालकों पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया। गांव भोगपुर निवासी पीड़ित आशीष कुमार ने अपनी पत्नी जसमीत कौर का पढ़ाई के लिए वीजा लगवाया। पीड़ित की पत्नी ने कनाडा स्थित एफसीएमटी कॉलेज में दाखिला लिया था। जिसका कुल शुल्क 14 हजार डॉलर (नौ लाख 14 हजार) है। पीड़ित का कहना है कि 10 अप्रैल 2024 को काॅलेज भेजने के लिए शुल्क के रुपये संचालक के खाते में भेज दिए थे। जब छात्रा जसमीत कौर अपने कॉलेज में पहुंची तो वहां एजेंट ने केवल तीन लाख 60 हजार रुपये ही शुल्क जमा किया था। कॉलेज ने छात्रा को शुल्क की पर्ची उपलब्ध कराई। पता करने पर एजेंट ने पांच लाख 54 हजार रुपये के लिए 15 दिन का समय लिया था। बाद में एजेंट ने पैसे नहीं दिए। वहीं, पीड़ित ने आरोप लगाया कि एजेंट ने उससे रंजिश रखते हुए अपनी पहुंच से उसकी फाइल पर पांच साल की रोक लगवा दी। जिसके चलते पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा गांव तुरतपुर निवासी जसपाल ने भी इन एजेंट से अपना पढ़ाई वीजा लगवाया था। पैसे भी दिए, लेकिन, वीजा प्राप्त नहीं हुआ।इस संबंध में सीओ आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed