{"_id":"5bccc315bdec22698b7fc89a","slug":"la-preparacion-del-templo-de-ram-se-hara-rapidamente-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शीघ्र कराया जाए राम मंदिर का निर्माण’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शीघ्र कराया जाए राम मंदिर का निर्माण’
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
िश्व हिंदू परिषद की बैठक में बोलते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर/नगीना में विश्व हिंदू परिषद की बैठक में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए संसद में कोई कानून बनाकर शीघ्र ही मंदिर निर्माण कराने की मांग की गई।
रविवार को आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि वर्षों से राम मंदिर के निर्माण को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। सभी हिंदुओं को एकजुट होकर इसके लिए संघर्ष करना चाहिए। कहा कि केेंद्र सरकार को मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए संतों का मार्गदर्शन लेकर कुछ नियम कानून बनाने चाहिए। विहिप नवंबर माह से देश भर में विशाल शंखनाद कार्यक्रम आयोजित कर हिंदुओं को जागरूक करेगा। बिजनौर में यह कार्यक्रम 18 नवंबर को होगा। इसके बाद जिले के दोनों सांसदों को हिंदू समाज की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक को प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, विभागाध्यक्ष कपिल चौधरी, प्रंातीय प्रमुख नीरज कुमार, विभाग मंत्री जितेंद्र चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। जिला संरक्षक रामपाल उपाध्याय, प्रदीप चौहान, शिवानी घाघट, अनिल चौधरी, अर्चना, संजय बजरंगी, रजत चौधरी, सुनील वर्मा, सूरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं, नगीना में विहिप के विभाग संगठन मंत्री अरविंद ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अवश्य बनेगा। रविवार को महाराजा अग्रसेन विद्यालय में आयोजित बैठक में विहिप नेता ने कहा कि धर्मांतरण कराने का प्रयास करने वाले लोगों और संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विहिप के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगराध्यक्ष मोहित गोयल ने नगर कमेटी की घोषणा भी की।